Let the girls choose the right groom for them
स्वयंवर प्राचीन काल से प्रचलित एक हिन्दू परंपरा है, जिसमे कन्या अपने ही वरन (Caste) में स्वयं अपना वर चुनती थी और उससे उसका विवाह होता था। लेकिन धीरे धीरे इस प्रथा की जगह व्यवस्थित विवाह ने ले ली। जिसमें दूल्हा और दुल्हन का चयन मुख्य रूप से जोड़े के अलावा अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाने लगा, विशेष रूप से माता-पिता और परिवार के सदस्यों द्वारा। कुछ संस्कृतियों में, किसी युवा व्यक्ति के लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए एक पेशेवर मैचमेकर का उपयोग किया जा रहा है।
व्यवस्थित विवाह पद्द्ति में किये गए विवाह उतने सफल नहीं होते क्योंकि कहीं ना कहीं परिवार वाले अपनी इच्छाओं को कन्या पर थोप देते हैं जिससे कन्या अपने योग्य एक सही वर का चुनाव नहीं कर पाती और इसका प्रभाव उसके दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है।
हमारा प्रयास है कि हम उस परम्परा को पुन: स्थापित कर सकें, जहाँ प्रथम चुनाव का अधिकार कन्या को और द्वितीय चुनाव का अधिकार पुरुष को हो। हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक स्वयम्वरों का आयोजन करें जिसमें कन्या और पुरुष अपने परिवार के साथ आपस में मिलें और कन्या अपने लिये सबसे योग्य वर का चुनाव कर सके।