दिन प्रतिदिन लोग कैंसर, डायाबिटीज़, मोटापा, महिलाओं में PCOD, थाइराइड (Thyroid), बच्चों को कम आयु में आखों की रौशनी कम हो जाना, हाइट का ना बढ़ना, मोटापा और ना जाने कैसे-कैसे असाध्य रोग हो रहे हैं।
इन सभी रोगों का मूल कारण हमारे खान पान में सात्विक आहार का ना होना है।
दिन प्रतिदिन कंपनियों द्वारा नए नए प्रोडक्ट निकाल दिए जाते हैं जो प्रोसेस्ड और केमिकल युक्त होते हैं और प्राकृतिक तत्वों से विहीन होते हैं। कुछ कंपनियों द्वारा बर्गर और पिज़्ज़ा के नाम पर आपको ऐसा भोजन सर्व किया जाता है जो आपके शरीर के लिए धीरे-धीरे बीमरियों का कारण बन जाता है और इसका सबसे ज़्यादा प्रभाव आपके बच्चों पर पड़ता है।
जगह जगह मोमोज, चिली पोटैटो चाऊमीन के नाम पर आपको आपके बच्चों को केमिकल खिलाया जा रहा है। कुछ लालची दूधिये और किसान अधिक पैसे कमाने के लिए अपनी फसलों और दूध में केमिकल की मिलावट कर रहे हैं। UNO की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कैंसर अपनी चरम सीमा तक पहुंच सकता है अगर ये स्थितियां रही।
ऐसे में प्राइवेट हॉस्पिटल बैठे हुए हैं आपका लाखों का बिल बनाने के लिए, ऐसी बीमारियों का इलाज उनके पास भी नहीं हैं, जहां सिर्फ बुखार के नाम पर आपका एक लाख का बिल बना दिया जाता है. तो सोचिए की कैंसर जैसी बीमारी के लिए आपको घर जमीन तक भी बेचना पड़ जाए तो कहना गलत नहीं होगा।
ऐसे में सिर्फ सात्विक आहार ही आपको और आपके बच्चों को इन असाध्य बीमारियों से बचा सकता है।
जिस देश में श्रीमद्भागवत गीता में सात्विक आहार का ज्ञान स्वयं श्री कृष्ण प्रभु द्वारा दिया गया हो उस देश में लोग इस महा ज्ञान को भुला बैठे हैं।
सात्विक आहार एक शुद्ध शाकाहारी आहार है, जिसमें मौसमी ताजे फल, प्रचुर मात्रा में ताज़ी सब्जियां-, साबुत अनाज, दालें, अंकुरित अनाज, सूखे मेवे, बीज, शहद, ताज़ी जड़ी-बूटियाँ, दूध और डेयरी उत्पाद शामिल होते हैं जो जानवरों के रेनेट से मुक्त होते हैं। ये खाद्य पदार्थ सत्त्व या हमारी चेतना के स्तर को बढ़ाते हैं। सात्विक भोजन प्रेम, कृतज्ञता और जागरूकता के साथ पकाया और खाया जाता है। एक सात्विक व्यक्ति शांत, शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, ऊर्जा, उत्साह, स्वास्थ्य, आशा, आकांक्षाओं, रचनात्मकता और संतुलित व्यक्तित्व से भरपूर होता है। सात्विक आहार का एक अतिरिक्त लाभ वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करता है और वजन घटाने का बहुत प्रभावी तरीका है।
हमारा प्रयास है कि हम सात्विक के माध्यम से सात्विक आहार को अपनी जीवन शैली में लेकर आएं और इन कंपनियों द्वारा लाभ के लिए बेचे जा रहे केमिकल युक्त सामान का बहिस्कार कर सकें।
हमारा प्रयास है कि सात्विक के माध्यम से हम आपको बिलकुल नेचुरल और शुद्ध चीज़े प्राप्त करा सकें और प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर चल रही दुकानों को बंद करवा सकें।