Unity against Injustice, unrighteousness, exploitation and harassment
दोस्तों आप नौकरी करते हैं इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति आपसे असभ्य और अमर्यादित व्यवहार करे और अपशब्द कहे। हम इससे भली भांति परिचित हैं ऐसा व्यवहार का पूरे बल से विरोध करते हैं और ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसा प्रमाण मिलने पर हम उस बॉस या मैनेजर पर कानूनी कार्यवाही करवाएंगे और इसका पूरा ट्रैक रखेंगे कि वो बॉस /मैनेजर बदले की कार्यवाही में एम्प्लॉय का कैसे भी अहित ना कर पाए, चाहे वो प्रमोशन हो या कोई अन्य लाभ।
जो भी कंपनी या बिज़नेस ऐसा करते हैं, हम उनके गेट के आगे प्रदर्शन करेंगे जब तक वो कंपनी सम्मान के साथ उस एम्प्लोयी की सैलरी और लेट सैलरी का compensation नहीं देती।
दोस्तों हम समझते है कि एम्प्लाइज द्वारा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बहुत मुश्किलों से किया जाता है, जॉब जाने की स्तिथि में हालत बहुत दयनीय हो जाती है और ऐसे में जल्द जॉब ना मिलने से employees द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया जाता है। इसे देखते हुए हमारा पहला आंदोलन यही है कि उस स्तिथि में कंपनी उन एमोलॉयज को 6 महीने तक पूरा वेतन दे।
अगर कंपनी बंद हो रही है तो उसके एसेट्स को लेबर कमिश्नर द्वारा नीलाम कराया जाए और रकम को एक तय समय में एम्प्लॉयज में बराबर-बराबर बांट दी जाए।
यद्पि कानून 2 महीने की सैलरी की वकालत करता है लेकिन हम इसे बढ़वाने का भरसक प्रयास करेंगे।
दोस्तों प्राइवेट कंपनियों में Hire and Fire का एक फैशन सा आ चुका है। जैसे कोई अपने पुराने कपड़े उतारकर नए कपड़े पहन लेता है, वैसे ही ये कंपनियां lay-off के नाम पर अपने पुराने अनुभवी एम्प्लाइज को निकाल देती हैं और कुछ दिनों बाद नई वेकेंसी निकालकर कम वेतन पर नए एम्प्लॉयज भर्ती कर लेती हैं।
हम lay-off का विरोध नहीं करते, बस इसकी आड़ में चल रहे ऐसे कृत्य का प्रबल विरोध करते हैं।
कंपनियों को एम्प्लाइज का वेतन ना बढ़ाना पड़े इसलिए पुराने एम्प्लाइज को ऐसे प्रपंच रच के निकाल दिया जाता है और कुछ दिनों बाद कम वेतन पर वही काम करने के लिए नए एम्प्लाइज रख लिए जाते हैं। वही चीज़ नए भर्ती किए गए एम्प्लाइज के साथ दोहराई जाती है।
दोस्तों अगर आपकी कंपनी में भी ये हो रहा है आप हमसे जुड़े हम मिलकर इसका विरोध करेंगे। अगर ले-ऑफ के नाम पर एम्प्लाइज को निकाला गया है तो नई वेकेंसी में सबसे पहले निकाले गए एमोलॉइज को ही re-instate किया जाएगा उसी वेतन पर बिना किसी इंटरव्यू के।
जब तक कंपनी नई वेकेंसी में पुराने एम्प्लॉयज re-instate नहीं करेगी हम कंपनी के आगे ही धरना देंगे और पुरजोर विरोध करेंगे।
ऐसी कंपनियां कानून को धोका दे सकती है मगर हमारी एकता को नहीं।
हम उस एरिया के लेबर कमिश्नर पर कानूनी और राजनितिक कार्यवाही करवाएंगे जो अपनी आखों के सामने ऐसे कृत्य होने देता है जरूरत पड़ी तो उसके ऑफिस और घर पर भी धरना देंगे जब तक वो अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं करता और उसे जेल करवाएंगे और उसके पद से निष्कासित करवाएंगे।
अगर कोई जज फैसला देने में आना कानी करता है तो उसका भी पुरजोर विरोध किया जायेगा और उसकी शिकायत उच्चतम न्यायालय में की जायेगी।
एक सही व्यवस्था में एम्प्लॉय अपना पूरा समय काम को सही से करने में दे सकता है। उसके समय को सही से उपयोग में लाकर कंपनी अपने काम करवा सकती है लेकिन एक ऐसा प्रचलन शुरू हो चुका है कि पहले से ही उसके काम और समय को तय कर दिया जाता है कि बिना सोचे कि क्या वो काम उस समय में हो सकता है या नहीं फिर उसी के बेसिस पर एम्प्लॉय की परफॉरमेंस जज की जाती है, जो की पूरी तरह से गलत है। एम्प्लॉय सिर्फ अपने समय का सदुपयोग कर सकता है इससे अधिक नहीं।
हम ऐसी कंपनियों का विरोध करते हैं। सेल्स और ऑपरेशन में इसकी खूब शिकायतें हमें मिली हैं ये स्तिथि बिना बात के एम्प्लाइज को परेशान करती है और वो नौकरी के डर से मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं।
अगर कुछ ऐसा सिद्ध होता है तो हम उस मैनेजर और कम्पनी के लोगों को संबंधित धाराओं में जेल करवाएंगे।
एम्प्लाइज सिर्फ तय समय ही काम कर सकते हैं फिर भी कुछ कंपनियों या मैनेजर्स द्वारा pressure देकर एम्प्लाइज को जबरजस्ती रोकना एक अमानवीय कृत्य है जो की पूर्ण रूप से गलत है ऐसा पाए जाने पर हम ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों पर व्यक्तिगत रूप से कानूनी कार्यवाही करवाएंगे।
दोस्तों हम सब जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिला एम्प्लोयी को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी पेट दर्द इतना बढ़ जाता है कि काम करना मुश्किल हो जाता है। अधिक स्राव के कारण बार बार वाशरूम जाना पड़ता है।
पीरियड्स के दौरान ऑफिस में काम करवाना अमानवीय है। हमारा आंदोलन है कि कंपनियां महिला एम्प्लोयी को पीरियड लीव दी दें जिससे वो उस मुश्किल समय में घरों में ही रहें।
Your little donation can help us fight and unify all employees to stand firmly against such companies.
आपकी एक छोटी धनराशि हमें एम्प्लॉयज को एक करने और ऐसी कंपनियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहने में मदद कर सकती है। आप इस स्तिथि में अपने आपको अकेला ना समझे हम कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़े हैं सिर्फ एक कॉल पर।
आप ये न सोचे कि मैं डोनेट क्यों करूँ ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि सब एम्प्लॉयज एक हो जाएंगे तभी कोई भी कंपनी या व्यक्ति किसी भी एम्प्लोयी का अहित नहीं कर सकता। आपकी छोटी सी डोनेशन किसी के अधिकारों सम्मान और नौकरी की रक्षा करने में बहुत बड़ा योगदान दे सकती है।
आपकी दान की गयी राशि का पूरा उपयोग हम धरना प्रदर्शन और कानूनी सहायता लेने में करेंगे।