Woman self-employment and self-reliance
हमारे देश में घर के लिए जीविका जुटाने का कर्तव्य पुरुष द्वारा ही किया जाता रहा है और घर की महिलाओं ने अपने कर्तव्यों को घर तक सीमित कर लिया है। इससे महिलओं की निर्भरता पुरुषों पर बढ़ने लगती है। ये स्तिथि उस समय अपना विकराल रूप धारण कर लेती है, जब पुरुष अपने कर्तव्यों से विमुख होने लगता है या बेरोज़गार हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्तिथि में नारी के लिए घर को चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। नारी इन स्तिथियों में बहुत असहज हो जाती है। कुछ लोग उसकी इस असहज स्तिथि का लाभ उठाकर उसके आत्मसम्मान को चोट पहुंचने का भी प्रयत्न करते हैं। कई बार नारी इन स्थितयों में आत्मसमर्पण कर देती है।
भारत की हर नारी सीता है और अपने सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। वो एक अपराजिता है जिसे किसी भी स्तिथियों में पराजित नहीं किया जा सकता है।
अपराजिता के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर नारी किसी ना किसी काम में कुशलता प्राप्त करे और स्वतंत्र रूप से पूर्ण सम्मान के साथ अपना रोजगार उत्पन्न कर सके।