संस्थापक और आपका साथी
अतुल वशिष्ट, अरविन्द नगर , घोंडा दिल्ली 110053
ईमेल : guruaugust@gmail.com
फ़ोन : +91 8285187191 (WhatsApp)
एका
सरकार सरकारी एम्प्लाइज का ध्यान बड़े अच्छे से रखती है। रोज़ नए -नए वेतन आयोग बना के सैलरी बढ़ा दी जाती है, बिना सोचे कि इस देश का बड़ा भाग निजी कंपनियों में काम करते हैं, जहाँ स्तिथियाँ बिल्कुल विपरीत होती हैं। सैलरी बढ़ना तो दूर की बात, जो थोड़ी सैलरी होती है वो भी समय से नहीं मिलती और
हित के नाम पर एक लेबर कमिशनर दे दिया जाता है, जो किसी काम का नहीं होता। सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर १ तारिख को सैलरी लेता है और छोड़ देता है, प्राइवेट एम्प्लाइज को उनके भाग्य के भरोसे। लेबर कमिशनर द्वारा बहुत सी कंपनी के साथ या बिजनेसमैन के साथ जगह साठ-गांठ कर ली जाती है ।
ऐसी स्थिति में एम्प्लाइज क्या करें ??
अगर हम सब एम्प्लाइज एक हैं तो दुनिया की कोई भी कंपनी हमारा अहित नहीं कर सकती है।
एकता की शक्ति भगवान को भी विवश कर सकती है। अगर हमारे सगे भाई या बहन के साथ ऐसा हो तो हम ये सोच कर चुप तो नहीं हो जाते कि "मेरे साथ तो नहीं हुआ मैं क्यों सोचूँ ?" इस बारे में उस स्थिति में हम अपने भाई बहन के हित के लिए जान भी दे सकते हैं। हर एक एम्प्लोयी हमारा सगा भाई या बहन है।
मैं अतुल वशिष्ट आपको विश्वास दिलाता हूँ, मैं एम्प्लॉयज के हित के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूँ।
मेरा लक्ष्य भारत के सभी प्राइवेट एम्प्लॉयज को एक करना और उनके हित के लिये कदम उठाना है। आप मुझे अपना भाई समझिए और मेरा साथ दीजिए।
मेरा विश्वास है कि व्यवस्थित विवाह पद्धति में किये गए विवाह उतने सफल नहीं होते क्योंकि कहीं ना कहीं परिवार वाले अपनी इच्छाओं को कन्या पर थोप देते हैं. जिससे कन्या अपने योग्य एक सही वर का चुनाव नहीं कर पाती और इसका प्रभाव उसके दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है। मेरा प्रयास है कि मैं आपकी सहायता से ऐसे स्वयंवर आयोजित कर सकूँ जहां कन्या और वर अपने परिवार के साथ आपस में मिलें और कन्या अपने लिए सबसे योग्य वर का चुनाव कर सके।
भारत की हर नारी सीता है और अपने सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। वो एक अपराजिता है जिसे किन्ही भी स्तिथियों में पराजित नहीं किया जा सकता है।
मेरा हर संभव प्रयास है कि हम एक ऐसी व्यवस्था बना सकें जिसमे हम ऐसी अपराजिताओं को स्वरोज़गार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त करा सकें।
हमारा प्रयास है कि हम सात्विक के माध्यम से सात्विक आहार को अपनी जीवन शैली में लेकर आएं और इन कंपनियों द्वारा लाभ के लिए बेचे जा रहे केमिकल युक्त सामान का बहिस्कार कर सकें।
हमारा प्रयास है कि सात्विक के माध्यम से हम आपको बिल्कुल नेचुरल और शुद्ध चीज़े प्राप्त करा सकें और प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर चल रही दुकानों को बंद करवा सकें।
रामलीला
Public Welfare and Reforms